{"_id":"5e6a7e4c8ebc3ea4eb1119f6","slug":"hail-fell-on-crops-with-thunderstorms-and-rain-jaunpur-news-vns515477571","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश के साथ फसलों पर गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश के साथ फसलों पर गिरे ओले
विज्ञापन
19- बदलापुर में तेज बारिश में गिरे ओले को दिखाती युवती।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बुधवार आधी रात के बाद आंधी के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले पड़े। हवा के साथ हुई बारिश से खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं, सरसों, चना, अरहर की फसलें जमीन पर लेट गई हैं। कई जगह पेड़ धराशायी होने से यातायात बाधित रहा जबकि कई घरों के टिन शेड और छप्पर उड़ गए। कृषि विभाग के मुताबिक जो फसलें गिर गई हैं, उसके उत्पादन में दो फीसदी से ज्यादा की कमी आ सकती है।
जिले में दो लाख 12 हजार 501 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई है। जबकि जौ की खेती 582 हेक्टेर में, चना 5138 हेक्टेर और मटर की खेती 7140 हेक्टेयर में की गई है। खेतों में गेहूं की बालियां फूट चुकी हैं। सरसों पककर तैयार है। अरहर में भी फली लग चुकी है। इस बार फसल अच्छी थी जिसे देखकर किसानों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन मौसम ने उन्हें मायूस किया है। गुरुवार की आधी रात को करीब एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। शहर समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। बदलापुर, सिकरारा, बरईपार इलाके में बारिश के साथ ओले भी पड़े।
धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार किसान दया राम निषाद, विभूति नारायण तिवारी, राम शेखर मौर्य, वृज भूषण तिवारी का कहना है अगर दोबारा बारिश हुई तो खेती में लागत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। राजाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ब्राहमण पुर नवाबाद में तेज आंधी व तूफान के चलते गेहूं की फसल जमीन पर लोट गई। मैनुद्दीनपुर , मितावा के पास तेजी बाजार , सरौली, कलिंजरा, चितोड़ी, औका सहित अन्य गांवों में भारी नुकसान हुआ है। आंधी से कई छप्पर और टीनशेड धराशआई हो गए। जनौर गांव में छप्पर के नीचे सो रहे पन्नालाल मल्लाह, गोविन्द यादव, मोहरानी देवी छप्पर गिरने से घायल हो गए। प्रधान अमृतलाल यादव का सीमेन्ट सेड मड़हा भी धराशायी हो गया । जिसमे रखे गृहस्थी के सामान व चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बदलापुर के किसान संजय ने बताया कि खेती को भारी नुकसान हुआ है। मैनुद्दीन गांव में बीच सड़क पर बबूल का पेड़ गिर जाने से लगभग 9 बजे तक आवागमन बाधित रहा । मितावा गांव के तेजी बाजार लोहिन्दा मार्ग पर आम का बड़ा पेड़ आंधी से सड़क पर गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने सुबह साढ़े आठ बजे तक काटकर हटाया। उसरा बाजार तेजी बाजार मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन में लोगो को परेशानी हुई।