फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Had the police taken timely action against Shivam, the incident would not have happened

पुलिस शिवम के खिलाफ समय से ले ली होती एक्शन तो न होती वारदात

Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Had the police taken timely action against Shivam, the incident would not have happened
हत्या के आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू के कबिरुद्दीनपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में बादल यादव की हत्या में पकड़ा गया आरोपी शिवम उर्फ गोलू राय अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ सीएचसी चोरसंड के अधीक्षक ने आठ अप्रैल को तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने उनके कहने पर तहरीर दर्ज नहीं की। अब इस कॉपी वायरल हो रही है। इसपर लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड के अधीक्षक ने गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जब जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्मही गांव निवासी राज मिश्रा वैक्सीन लेकर जा रहे थे। चोरसंड गांव के पास गोलू राय ने तीन-चार साथियों के साथ बाइक रोक ली। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसे मारापीटा। राज मिश्रा का इलाज सीएचसी चोरसंड में किया गया। दहशत की वजह से राज मिश्रा ने तहरीर भी नहीं दी। इसपर उसके पिता ने तहरीर दी,जिसपर पुलिस ने शिवम पर मुकदमा दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की। आखिर उसने शुक्रवार की देर शाम बादल यादव की हत्या कर एक और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

अंडे की दुकान पर पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में शुक्रवार को जिस अंडे की दुकान पर यह घटना हुई वह दुकान पहले भी विवादों में रह चुकी है। बादल के चचेरे भाई भीम ने आरोप लगाया कि लोग बताते हैं कि जिस दुकान पर घटना हुई वहां हमेशा शराबी और उपद्रवियों का जमावड़ा लगा रहता था। यहां पर देर रात तक शराबियों का ठहराव रहता है। लोग बताते हैं कि इस दुकान के बारे में क्षेत्र के लोगों ने कई बार थाने पर शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह से शुक्रवार को यहां इतनी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बंद करा दी गईं दुकानें, लोगों में दिखा भय
संवाद न्यूज एजेंसी
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में बादल की हत्या के बाद से भय का माहौल है। शनिवार की सुबह पुलिस ने एहतियात के तौर पर दुकानदारों को दुकान खोलने रोक दिया। बाजार में चार सीओ और भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। हालांकि दोपहर बाद हालात सामान्य हुए तो दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलना शुरू कीं। थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोर्स को तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है।

हत्या में आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू के कबिरुद्दीनपुर गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद

हत्या में आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू के कबिरुद्दीनपुर गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : JAUNPUR

गौराबादशाहपुर के धर्मापुर गांव में मृतक बादल के घर जुटी महिलाओं की भीड़। संवाद

गौराबादशाहपुर के धर्मापुर गांव में मृतक बादल के घर जुटी महिलाओं की भीड़। संवाद- फोटो : JAUNPUR

प्रसाद तिराहे पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

प्रसाद तिराहे पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed