{"_id":"60844cd98ebc3e8d927d4c19","slug":"gypsy-of-police-escort-returning-from-vip-duty-collides-with-truck-three-injured-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : वीआईपी ड्यूटी से लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी खड़े ट्रक से टकराई , तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : वीआईपी ड्यूटी से लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी खड़े ट्रक से टकराई , तीन घायल
Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
जौनपुर में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे वीआईपी ड्यूटी से लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक समेत तीन सिपाही घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को जिले की भदोही की सीमा पर छोड़कर लौट रही पुलिस एस्कॉर्ट की जिप्सी शाम को करीब सात बजे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ के पास पहुंची थी, तभी जिप्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिप्सी चालक कांस्टेबल ओम प्रकाश, गोरख यादव और बृजेश मिश्रा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस ने तीनों घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लाइनबाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में घायल तीनों सिपाहियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
उधर, थानागद्दी के पास बोलेरो पलटने से उसमें सवार नीतू कुमारी (17), रंजना (25), राधना (9), सोनी (16) निवासी वाराणसी और संदीप कुमार (12) निवासी देवनाथपुर थानागद्दी को चोटें आईं। उन्हें केराकत सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद नीतू, रंजना व सोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन