{"_id":"37c4b2c22547896c5e3baaaf39817d12","slug":"gunjenge-mother-of-jaykare-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे से गूंजेंगे मां के दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे से गूंजेंगे मां के दरबार
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
देवी आराधना का पवित्र पर्व वासंतिक नवरात्र शनिवार से आरंभ हो रहा है। जिले के देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियों को शुक्रवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। नारियल-चुनरी की दूकानें सज गईं और श्रद्धालुओं के आगमन के निमित्त अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं।
ऐतिहासिक शीतला चौकियां धाम समेत जिले के तमाम देवी धामों में नवरात्र के दौरान दर्शन-पूजन को लेकर जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।
शहर के परमानतपुर स्थित शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर में नवरात्र में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नवरात्र के दौरान मैहर मंदिर में दर्शन-पूजन का खास महात्म्य माना जाता है।
विज्ञापन
यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु हाजिरी लगाते हैं। गैरजनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए हर वर्ष पहुंचते हैं। शनिवार को शुरू हो रहे नवरात्र में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मां शारदा शक्तिपीठ समिति की ओर
से तैयारी की गई है। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना, झंडा रोहण और पुष्पांजलि के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया जाएगा। 27 मार्च को कुंवारी कन्या का पूजन और 28 मार्च को हवन आदि का कार्य संपादित किया
जाएगा। 29 मार्च को कलश विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा शिवमंदिर, जमालापुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर समेत जिले के अन्य तमाम देवी मंदिरों में नवरात्र के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ता है।
नवरात्र के मद्देनजर देवी मंदिरों के आसपास पूजा के सामान की दूकानें सज गईं हैं। नारियल 20 रुपये प्रति पीस और चुनरी पांच रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।