फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gunjan topped in best makeup, Neha led in haircuts

Jaunpur News: बेस्ट मेकअप में गुंजन, हेयर कट में नेहा रहीं अव्वल

Sat, 05 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gunjan topped in best makeup, Neha led in haircuts
सौंदर्य प्र​शिक्षण कार्यशाला में सम्मानित महिलाएं व ब​च्चियां। स्वयं
जौनपुर। महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शुक्रवार को डोभी के खुज्झी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं और बच्चियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था की ओर से महिलाओं और बच्चियों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान चार श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेस्ट मेकअप में गुंजन, बेस्ट हेयर कट में नेहा, हेयर डू में मोनी और बेस्ट स्किन में आंचल ने बेहतर प्रदर्शन करके पुरस्कार जीता। एडवांस श्रेणी में स्नेहा को चुना गया। कार्यक्रम में राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह और प्रशिक्षक सरोज गुप्ता ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण में ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता और डॉली मौर्या ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। संचालन मीरा अग्रहरि और आभार महासचिव राधिका सिंह ने व्यक्त किया। इस दौरान जटाशंकर सिंह, क्षमा सिंह, मनोरमा सिंह, शहजादी गुप्ता, डिंपल समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed