फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Guards beat up patient husband at District Women Hospital in Jaunpur

जौनपुर महिला अस्पताल में विवाद: पंखा चलाने को लेकर भिड़े गार्ड और तीमारदार, बेल्ट और डंडों से पिटाई का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 03:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

जौनपुर में जिला महिला अस्पताल में उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब पंखा चलाने को लेकर एक मरीज महिला के पति और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मरीज के पति की पिटाई का आरोप लगाया गया। 

विज्ञापन
Guards beat up patient husband at District Women Hospital in Jaunpur
मौके पर जुटी भीड़ व लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जिला महिला अस्पताल में पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद में सुरक्षा गार्डों पर महिला मरीज के पति की बेल्ट और डंडों से पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना शनिवार को अस्पताल परिसर में हुई। मारपीट के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाल, भंडारी चौकी प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी प्रदीप प्रजापति की पत्नी संजना (23) का जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ है। संजना के इलाज के सिलसिले में परिजन अस्पताल में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पंखा चलाने को लेकर प्रदीप की सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गार्डों ने प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि गार्डों ने बेल्ट और डंडों से प्रदीप की पिटाई की। अस्पताल परिसर में मारपीट होते देख मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और वहां सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कुछ देर तक पुलिस बल अस्पताल परिसर में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed