फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GST: 26,788 taxpayers deposited Rs 207 crore tax in one year

जीएसटी : 26.788 करदाताओं ने एक वर्ष में जमा किए 207 करोड़ टैक्स

Mon, 14 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
GST: 26,788 taxpayers deposited Rs 207 crore tax in one year
जौनपुर। जिलेभर में जीएसटी के 26 हजार 788 करदाता हैं। इन्होंने 2024-25 में कुल 207 करोड़ रुपये कर के रूप में जमा किए जो कुल लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी है। इसके तहत प्रदेश में जनपद की रैंकिंग 38 वीं पाई गई है। कर वसूली के मामले में पूर्वांचल में जौनपुर से पीछे मीरजापुर, वाराणसी व चंदौली जनपद हैं। बीते वित्तीय वर्ष में जनपद में जीएसटी की छह सर्किल थी। उन पूरी सर्किल को सालभर में 383 करोड़ 11 लाख जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा गया। इसके सापेक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभियान चलाकर व्यापारियों से 207 करोड़ 80 हजार जीएसटी कर की वसूली की। वर्ष 2025-26 के लिए 404 करोड़ 34 लाख वसूली का लक्ष्य रखा गया। तिमाही लक्ष्य जून तक जिले के 110 करोड़ के सापेक्ष 78.10 करोड़ रुपये की वसूली की गई। यह लक्ष्य के सापेक्ष 70.97 फीसदी है।
विज्ञापन

सात बड़े करदाता हो चुके हैं सम्मानित-कुछ दिन पहले जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिले में दानवीर भामाशाह की जयंती पर सालभर में सबसे ज्यादा जीएसटी जमा करने वाले सात व्यापारियों को सम्मानित किया। इसके तहत कीर्ति कुंज ग्रुप ने 12.06 करोड़, पाठक ऑटो मोबाइल ने 5.56 करोड़, एक्सप्रेस टर्फ ग्लास ने 1.65 करोड़, जायसवाल आयरन स्टोर ने 1.02 करोड़, बाला जी इंटर प्राइजेज ने एक करोड़, शारदा ट्रैक्टर ने 95 लाख, प्रिया ऑटो ने 85 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन

पूर्वांचल के इन जनपदों ने इतनी की वसूली -वर्ष 2024-25 में पूर्वांचल के अन्य जनपदों के जीएसटी कर के फीसदी को देखा जाए तो आजमगढ़ 60.67 फीसदी, चंदौली 53.14 फीसदी, गाजीपुर 71.44 फीसदी, वाराणसी 58.34 फीसदी, मऊ 61.25 फीसदी, सोनभद्र 69.47 फीसदी, बलिया 62.42 फीसदी, भदोही 66.11 फीसदी, मीरजापुर 60 फीसदी वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 2024-25 में 383 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 207 करोड़ रुपये जीएसटी जमा कराया गया। कुल लक्ष्य के सापेक्ष 60.26 फीसदी जीएसटी प्राप्त हुई। इस लक्ष्य में आगे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। -संतोष कुमार तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed