फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GRP reunited the daughter who was lost in the train with her father

Jaunpur News: जीआरपी ने ट्रेन में बिछड़ी बेटी को पिता से मिलाया

Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
GRP reunited the daughter who was lost in the train with her father
मीरगंज। पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करते समय बिछड़ गई बेटी को जीआरपी जंघई ने उसके पिता से मिला दिया। जीआरपी के जवान विक्रम सिंह ने बताया कि गाजीपुर के भावरपुर थाना के शाहपुर निवासी बचन यादव अपनी बेटी मुस्कान (12)के साथ बक्सर से लुधियाना के लिए 13005 हाबड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन जैसे ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकी बेटी मुस्कान पानी के लिए प्लेटफाॅर्म पर उतर गई। इस दौरान ट्रेन छूट गई। इसके बाद मुस्कान परेशान हो गई। स्टेशन पर टहलने लगी उसे परेशान होते देख जीआरपी के जवान विक्रम सिंह ने पूछताछ की तो उसने पिता का नंबर बताया। जीआरपी जवान विक्रम सिंह ने मुस्कान के पिता को फोन लगा कर जानकारी दी तो बचन यादव ने ट्रेन को मुंगराबादशाहपुर में छोड़ दिया। जंघई आ गए और अपनी बेटी को पाकर खुश हुए। उन्होंने बताया की बेटी के छूटने पर वह परेशान हो गए थे, लेकिन जीआरपी ने उनकी मदद की। जीआरपी प्रभारी जंघई अरुण मिश्रा ने बताया कि बेटी को उसके पिता से मिला दिया गया। दोनों घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed