फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom's girlfriend arrived before the wedding procession, marriage broken

Jaunpur News: बरात से पहले पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, टूटी शादी

Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Groom's girlfriend arrived before the wedding procession, marriage broken
केराकत तहसील के पराऊगंज बाजार से पांच किलोमीटर मीटर दूर शुक्रवार की शाम एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां एक अनजान लड़की पहुंची और दुल्हन से कुछ ऐसा कहा कि शादी टूट गई। बाद में पता चला कि वह दूल्हे की गर्लफ्रेंड थी।
विज्ञापन

दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर, हाथों में मेहंदी लगाकर बैठी थी। वह बरात का इंतजार कर रही थी। परिवार के लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी वहां एक अनजान लड़की पहुंची। उसने पूछा कि दुल्हन कहां है। लोगों ने बताया कि वह अंदर बैठी है। लड़की अंदर चली गई। उसने दुल्हन के कान में फुसफुसाकर कहा कि मुझे तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है। इसके बाद वह दुल्हन को दूसरे कमरे में ले गई। उसने दुल्हन को ऐसा राज बताया कि उसकी शादी टूट गई। वह अनजान लड़की दूल्हे की गर्लफ्रेंड थी। लड़की ने कहा- मैं लड़के के पड़ोस के गांव में रहती हूं। पिछले कई सालों से तुम्हारे दूल्हे से मेरा अफेयर चल रहा है। उसने मुझे शादी का झांसा दिया है और यहां वह मुझे बताए बिना तुमसे शादी करने आ रहा है। उसने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण का फोटो और वीडियो भी लड़की को दिखाया। दुल्हन ने अपने माता-पिता को बुलाया। लड़की ने दुल्हन को दूल्हे से अफेयर के कई सबूत भी दिखाए। पहले तो दुल्हन के परिजन प्रेमिका पर नाराज हुए, लेकिन फोटो और वीडियो देखने के बाद यकीन कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी नेवढि़या अमित पांडेय ने बताया कि दूल्हे मोनू प्रजापति पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-
मंगनी से सगाई तक की पूरी हो चुकी थीं रस्में
घटना पराउगंज क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की लड़की की शादी सितमसराय के लाखापुर गांव के युवक से तय थी। मंगनी से लेकर सगाई तक की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। शादी के लिए 22 नवंबर की तारीख तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे की प्रेमिका के दुल्हन के घर से जाने के बाद नेवढ़िया थाने पर जाकर उसने पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे शादी का झांसा देकर कई साल तक दुष्कर्म किया है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने दूल्हे को थाने पर बुलाया और छानबीन शुरू कर दी। इससे शादी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed