फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom's brother including two killed, three serious due to car falling into the ditch

खाई में कार गिरने से दूल्हे के भाई सहित दो की मौत, तीन गंभीर

Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Groom's brother including two killed, three serious due to car falling into the ditch
मृतक शकलैन सिद्दीकी की फाईल फोटो - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर सतहरिया के पास मंगलवार की रात में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में पलट गई। कार सवार बरात से लौट रहे थे। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव निवासी मुन्ना राईन के यहां मंगलवार को जौनपुर शहर के काली कुत्ती से बरात आई थी। विदाई के बाद एक कार में दूल्हे के भाई सकलैन सिद्दीकी समेत पांच लोग सवार हुए। रास्ते में कार चालक से युवकों की कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह कार छोड़कर चला गया। उसके बाद मजबूरी में कार पर सवार पांच युवकों में से एक ने कार चलाने का जिम्मा संभाला। रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर सतहरिया के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सकलैन शिद्दीकी (29), सर्वजीत उर्फ राजा (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कमलेश रावत (24), आदित्य उर्फ रीशू (25), आयुष श्रीवास्तव (24) सभी निवासी काली कुत्ती जौनपुर घायल हो गए। थाना प्रभारी सदानंद राय ने कहा कि बरात में आई कार के चालक से बरातियों से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी वजह से कार चालक कार को छोड़कर चला गया। एक युवक कार चलाकर जौनपुर जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक सर्वजीत उर्फ राजा की फाईल फोटो।

मृतक सर्वजीत उर्फ राजा की फाईल फोटो।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed