फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom hostage for refusing marriage in jaunpur

यूपीः निकाह से इंकार करने पर दूल्हे सहित बरातियों को बनाया बधक 

Tue, 29 Oct 2019 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Groom hostage for refusing marriage in jaunpur
बदलापुर में शादी से इनकार करने के बाद घरातीयों द्वारा बंधक बनाए गए दूल्हा व बाराती। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले के बलुआ गांव निवासी रकीउर्रहमान के घर आयी सोमवार की शाम आई  बारात में उस समय बवाल मच गया जब दूल्हे ने अचानक निकाह से इनकार कर दिया। मौके की नजाकत भांप कर दूल्हे का पिता मौके से खिसक लिया। उनकी मोबाइल भी बंद हो गई। अधिकतर बराती भी खाना खाने के बाद रात में ही चले गए। घरातियों ने दूल्हे सहित बारह से अधिक बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


घराती पक्ष के लोगों ने शर्त रखी कि शादी में हुए खर्च का भुगतान करने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। दोनों पक्षों में सोमवार की देर रात से शुरू हुई पंचायत मंगलवार की शाम पांच बजे तक चली लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुहुंची पुलिस घराती और बाराती पक्ष के लोगों को थाने ले आई। जहां पंचायत चल रही है।
विज्ञापन


बदलापर थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी रकीउर्रहमान की पुत्री परवीन बानो की शादी  महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायपरशुराम राजाबाजार निवासी मुहर्रम के लड़के मुहम्मद तौफीक के साथ तय थी। सोमवार को  बारात समय से आ गयी। रात साढ़े दस बजे मौलाना कमरुद्दीन शाह ने लड़की परवीन बानों को निकाह पढ़ा लड़की ने निकाह कबूल किया तो मौलाना लड़के के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहां उहोंने निकाह पढ़ाना शुरू किया तो लड़के ने निकाह पढने से इनकार कर दिया। उसने निकाह रात में 12 बजे के बाद पढने के लिए कहा। इस बात को लेकर घरातियों व बरातियों के बीच तू -तू मैं -मैं  होने लगी। बात बिगड़ती देख बराती रात को ही भाग खड़े हुए। दूल्हे तौफीक, भाई मुस्लिम, मौसेरे भाई भोलू, नाजिम, सलीम  सोनू आदि बरातियों को घराती बंधक बना लिए।

 

लड़की के पिता रकीउर्रहमान ने बताया कि जब तक शादी का खर्च लड़के के पिता अदा नहीं कर देंगे तब तक दूल्हे को छोड़ा नहीं जाएगा। सारी रात पंचायत चली। मंगलवार की शाम पांच बजे तक भी जब बात नहीं बनी तो सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व घराती पक्ष के लोगों को थाने ले आई, जहां पंचायत चल रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed