{"_id":"675a82438069fc9af906bb82","slug":"grocery-store-operator-murdered-by-beheading-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-126401-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: किराना स्टोर के संचालक की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: किराना स्टोर के संचालक की सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी के पुराने तिराहे पर बुधवार की सुबह किराना स्टोर संचालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थानागद्दी बाजार निवासी असलम (35) की पराउगंज बाजार में किराने की दुकान है। वह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर आया और फिर परिजनों से यह कह कर घर से निकला कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन रातभर परेशान रहे। बुधवार की सुबह पुराने तिराहे पर स्थित छोटे लाल विश्वकर्मा के खंडहर में असलम का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही केराकत सीओ अजीत कुमार, कोतवाल अवनीश कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से पुलिस ने लावारिस बाइक बरामद की। पहले शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन जब परिजनों ने बाइक देखी, तो उन्होंने असलम की पहचान की।
पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले असलम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बाजार के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। केराकत कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि असलम के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।