फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grazing land making school administration Girwaya

प्रशासन ने गिरवाया चारागाह की भूमि में बना स्कूल

Tue, 13 Dec 2016 12:54 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 13 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Grazing land making school administration Girwaya
खेतासराय में चारागाह पर बने विद्यालय को गिराती जेसीबी मशीन। 
एडीएम वित्त व राजस्व उमाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में  एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय व एसडीएम शाहगज  राम शकल मौर्य सहित एसओ खेतासराय  मिथिलेश मिश्र सोमवार को खेतासराय नगर के डोभी वार्ड में बने मां धर्मा देवी प्राथमिक विद्यालय  पर पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान चारागाह की जमीन में आने वाले विद्यालय के एक और कमरे को जेसीबी से गिरवा दिया। डोभी वार्ड में चरागाह की भूमि  है। जिस पर मां धर्मा देवी प्राथमिक विद्यालय बना है।  विगत दिसम्बर 2015 में हाइकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने जांच कर विद्यालय के चारागाह में बने भाग को जेसीबी से गिरा दिया था और शेष भाग को
विज्ञापन


वैसे ही छोड़ दिया था। शिकायत करता अरविंद यादव का कहना था की अभी और चारागाह की ज़मीन में स्कूल का हिस्सा है। इस आशय की अवमानना याचिका हाइकोर्ट में भी दायर हुई थी। सोमवार को इसी प्रकरण के निस्तारण के लिए एडीएम वित्त व राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय, एसडीएम शाहगज  राम शकल मौर्य व
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ खेतासराय  मिथिलेश मिश्र मौके पर पहुंचे। विद्यालय के बचे दो कमरे में एक कमरे को जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। मौके पर उपस्थित विद्यायलय के प्रबन्धक राजेश यादव ने कहा कि गत वर्ष दिसम्बर में नापजोख के बाद चारागाह के क्षेत्रफल में आने वाले विद्यालय के भवन को गिरा दिया  गया तो अब फिर नए सिरे से नापजोख कर विद्यालय का एक कमरा गिरवाया जा रहा है। प्रशासन लिखित रूप से नापजोख का निर्णय भी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed