फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Graph of illegal Waqf properties increased by 13% in 15 years

Jaunpur News: 15 वर्षों में 13 % बढ़ा अवैध वक्फ संपत्तियों का ग्राफ

Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Graph of illegal Waqf properties increased by 13% in 15 years
जौनपुर। जिले में मौजूद अवैध वक्फ संपत्तियों का ग्राफ 15 वर्षों में करीब 13 फीसदी बढ़ गया है। वर्ष 2010 में कुल 3606 वक्फ संपत्तियां थीं। इनमें अवैध करीब 1803 थीं। वहीं 2025 में सर्वे के मुताबिक जिले में वक्फ की कुल 4167 संपत्तियां हैं। इनमें अवैध 2096 अवैध हैं। जिला प्रशासन ने ये रिपोर्ट शासन को भेजी है। वक्फ संपत्तियों का रख-रखाव वक्फ कमेटियों के मुतवल्ली करते हैं। वहीं जिलाधिकारी ही वक्फ संपत्तियों के अपर सर्वे आयुक्त वक्फ होते हैं। अतिक्रमण की शिकायत पर वह एसडीएम से जांच कराकर मौके पर अतिक्रमण व कब्जा हटवाते हैं, साथ ही जुर्माना भी वसूला जाता है। 2010 में हुए सर्वे के अनुसार जिले की कुल 3086 वक्फ संपत्तियों में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 3086 संपत्तियां और शिया वक्फ बोर्ड की 520 संपत्तियां थीं। इसके बाद साल 2025 में शासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक अब यह संपत्तियां बढ़ कर 4167 हो गई हैं। इनमें से 2096 अवैध संपत्तियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भी 2010 में 50 फीसदी अवैध संपत्तियों का निर्माण सरकारी जमीन पर हुआ था। इनकी संख्या करीब 1803 थीं। इसकी वर्तमान में जिले की 3606 संपत्तियों में से सदर तहसील में 1236, मड़ियाहू में 146, केराकत में 366, शाहगंज 1271, मछलीशहर में 595 वक्फ संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed