{"_id":"5f303b0e8ebc3e3c9c1a8dc6","slug":"graph-of-corona-growing-in-the-city-20-out-of-68-new-patients-in-the-city-jaunpur-news-vns540625678","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 68 नए मरीजों में 20 शहर के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 68 नए मरीजों में 20 शहर के
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना का प्रसार अब शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 68 नए मरीज मिले हैं। इसमें 20 शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शकरमंडी निवासी दो सगे भाई और खुटहन में भाई-बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइंस के दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। पहले से भर्ती 74 मरीजों को रविवार को छुट्टी भी दी गई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2814 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 1026 है। अब तक कोरोना से 35 लोगों ने जान गंवाई है।
रविवार को कुल 1750 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 68 पॉजिटिव हैं। 45 सैंपल की गुणवत्ता खराब होने से उसे नष्ट कर दिया गया है। अब उन लोगों का दोबारा सैंपल लिया जाएगा। नए मरीजों में सर्वाधिक 20 शहरी क्षेत्र से हैं। शकरमंडी व मछलीशहर पड़ाव से दो-दो, मोहल्ला रिजवी खां, मधारे टोला, चाचकपुर, भंडारी, परमानतपुर, उर्दू बाजार, मानिक चौक, सुक्खीपुर, ईशापुर, रासमंडल, मरदानपुर, कलिचाबाद से एक-एक मरीज मिले हैं। दो मरीज पुलिस लाइंस के हैं। इनके अलावा शहर से सटे करंजाकला क्षेत्र से 5, मछलीशहर व डोभी से 4-4, खुटहन, सिरकोनी, मड़ियाहूं, रामनगर, बदलापुर से 3-3, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, सिकरारा, बरसठी ब्लाक क्षेत्र से दो-दो पॉजिटिव केस मिले हैं। अन्य ब्लाकों में भी नए मरीजों की पहचान हुई है। ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। रविवार को 74 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। 1451 नए सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 53659 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें 50499 की रिपोर्ट आ चुकी है। 3107 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि मरीजों की घर-घर जाकर पहचान के लिए शहर में 320 और ग्रामीण क्षेत्र में 1773 टीम लगाई गई है। यह मरीजों की निगरानी भी कर रही हैं। रविवार को इन टीमों ने 44712 घरों में जाकर 253072 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत के 79 केस मिले हैं। इन सभी का सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा।
---
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रास्ता किया गया सील
गौराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बा में पुलिस चौकी से नहर मार्ग को बैरियर लगाकर सील कर दिया गया है। इस इलाके का निवासी एक व्यक्ति चार दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह कार्रवाई की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि चार दिन पहले गौरा, गजना, सरैया, कबीरुद्दीनपुर और बमैला में मिले सभी संक्रमितों को अस्पताल भेज दिया गया था। इनके परिजनों की जांच भी की गई, जिसमें सभी निगेटिव रहे।
विज्ञापन
---
होम आइसोलेशन में घर से बाहर निकले तो होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोविड-19 अस्पताल की बजाए बिना लक्षण वाले मरीजों को शर्तों के साथ घर में रहने ही अनुमति दी गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को किसी भी हाल में घर से बाहर न आने की हिदायत दी गई। बावजूद कुछ क्षेत्रों में मरीजों के बाहर घूमने की शिकायत पर डीएम ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शर्तों का पालन करना जरुरी है। घर के मुखिया की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें घर से बाहर न जाने दें। अगर इसके बाद भी कहीं कोई मरीज घर के बाहर घूमता देखा या पाया जाता है तो उसके साथ ही घर के मुखिया के विरुद्ध भी संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेन्मेन एरिया में वार्ड समितियों को सक्रिय किया गया है। वह अपने स्तर से निगरानी रखेंगे कि कोई आवाजाही न हो। इसके अलावा पुलिस भी समय-समय पर चक्रमण करती रहेगी। अगर नियम विरुद्ध ढंग से एरिया को पार कर बाहर आता-जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।