फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandson dies in road accident in jaunpur and three injured including maternal grandfather

Jaunpur: सड़क हादसे में नाती की मौत, नाना समेत तीन घायल, पिकअप ने बैक करते समय रौंदा

Sun, 08 Oct 2023 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी चौराहे के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बैक करने की कोशिश में पिकअप चालक ने नाना और नाती समेत चार लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही नाती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Grandson dies in road accident in jaunpur and three injured including maternal grandfather
हादसे की सूचना के बाद अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी चौराहे के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बैक करने की कोशिश में पिकअप चालक ने नाना और नाती समेत चार लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही नाती की मौत हो गई। वहीं नाना समेत तीन की हालत गंभीर है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हादसे से अफरातफरी मच गई थी। चालक वाहन छोड़क फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी एकलाख अहमद(65) अपने नाती तामीन(11) के साथ रविवार सुबह 11 बजे  सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी मंडी के चौराहे पर एक पिकअप वाहन बैक करते समय तामीन समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। तामीन की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं  नाना एकलाख, पाव रोटी की दुकान लगाने वाले मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी नसीम उर्फ टीपू(30),  ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी पंडित राजमणि शर्मा (68 ) और ठेले पर सेब बेच रहे सिलेखाने निवासी इश्तियाक(35) घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तामीन और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- घायलों के बारे में सूचना नहीं

तामीन को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पंडित राजमणि शर्मा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तामीन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में बालक के मौत की पुष्टि है। घायलों की कोई सूचना नहीं है। चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed