फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandfather and grandson died due to electric shock in Jaunpur

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आए पोते को बचाने पहुंचे दादा, चपेट में आकर दोनों की हुई मौत

Sun, 07 Jul 2024 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

जौनपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आए पोते को बचाने पहुंचे दादा भी शिकार हो गए। दोनों की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Grandfather and grandson died due to electric shock in Jaunpur
दादा- पोते की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर दो गांव में रविवार की सुबह पंपिंग सेट के कमरे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा पोता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शेषनारायण दुबे उर्फ गंगा प्रसाद दुबे (65) ने घर से 500 मीटर दूर अपना निजी नलकूप लगा रखा है। रविवार को वह अपने नलकूप के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता मनीष दुबे (15) वहां पहुंचा और पंपिंग सेट के कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गया। 
विज्ञापन


वहां कमरे के अंदर साफ्टीन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो दादा गंगा प्रसाद भी उसे देखने के लिए कमरे के अंदर गए। वहां मनीष साफ्टीन के ऊपर गिरा हुआ था। जैसे ही उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गए। वहां आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंचे और बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई गई। इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान अरुण कुमार दुबे अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


जैसे ही परिवार में दोनों की मौत की सूचना मिली पूरे कोहराम मच गया। मनीष की माता रागिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। दादी सावित्री अपने पति व पोते को देखकर बेसुध हो जा रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed