फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grand programs will be held from August 9 to 15 under Meri Mati, Mera Desh

Jaunpur News: मेरी माटी, मेरा देश के तहत नौ से 15 अगस्त तक होंगे भव्य कार्यक्रम

Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grand programs will be held from August 9 to 15 under Meri Mati, Mera Desh
मेरी माटी, मेरा देश (मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन) कार्यक्रम के बारे में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शनिवार को जूम मीटिंग कर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नौ अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक गांव में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक खेत से प्रत्येक व्यक्ति एक मुट्ठी मिट्टी को मिट्टी के कलश में लेकर ग्राम पंचायतों पर आएंगे। अमृत सरोवर के पास शहीदों के नाम, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का शिला फलक लगाया जाएगा। कलश की मिट्टी को विकास खंड को भेजा जाएगा। मिट्टी को विकासखंड से जनपद फिर जनपद से दो कलश में मिट्टी लखनऊ व दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भेजी जाएगी। यह सभी कार्यक्रम अलग-अलग तिथियों में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। जनपद से मिट्टी के कलश को 23 अगस्त को लखनऊ व 28 को दिल्ली ले जाया जाएगा। अमृत सरोवर में 75 पौधे लगाए जाएंगे और दीप का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को ये कार्यक्रम जनपद स्तर पर होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसहभागिता के साथ मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed