फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grand procession on the birth anniversary of Lord Parshuram

Jaunpur News: भगवान परशुराम की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Sat, 22 Apr 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Grand procession on the birth anniversary of Lord Parshuram
जौनपुर। परशुराम जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने माल्यार्पण कर झांकी का स्वागत किया। श्री परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से शनिवार को पॉलिटेक्निक चौराहा से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा ओलंदगंज सद्भावना पुल से होते हुए किला रसमंडल के रास्ते बड़े हनुमान मंदिर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में समरसता बनी रहे। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर हम देश की एकता और अखंडता स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा में शामिल होकर बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म की जागृति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शोभा यात्रा में अनुराग श्रीवास्तव सिंपू, राजेश कुमार तिवारी, आनंद उपाध्याय, आयुष पंडित, सतीश दुबे, आलोक पांडेय, गोली दुबे, अमित दुबे, पंकज त्रिपाठी, बबलू उपाध्याय, विराट त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, दीपक पाठक आदि उपस्थित रहे। सुईथाकला क्षेत्र के चौबाहां (सरयूनगर) में शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि रहे विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ने मानवता की लड़ाई लड़ी। इस दौरान पूर्व सांसद केपी सिंह, साधू तिवारी, पवन तिवारी, भोला, अंगद तिवारी, अजीत प्रजापति, रमेश तिवारी, सीटू तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed