{"_id":"602b9e108ebc3ee9752008f9","slug":"gram-pradhan-shot-dead-people-road-jam-dead-body-on-road-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, रोड पर शव रखकर हंगामा, पुलिस की जीप में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, रोड पर शव रखकर हंगामा, पुलिस की जीप में तोड़फोड़
Tue, 16 Feb 2021 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया रोड जाम।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा गांव के पास मंगलवार की दोपहर तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया।
विज्ञापन
कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव(50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की जीप में तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।