फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gram Panchayats will be rewarded based on the evaluation of development

Jaunpur News: विकास के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कृत होंगी ग्राम पंचायतें

Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will be rewarded based on the evaluation of development
जौनपुर। विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायत के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना में प्रधानों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद प्रदेश स्तर की गठित टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा । सर्वे में बेहतर परिणाम वाले ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।विभागीय पोर्टल पर प्रधानों को नौ थीम पर अपने गांव के विकास का ब्योरा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड करना है। जिले के 21 विकास खंडों में कुल 1734 ग्राम पंचायतें है। पंचायतों को विकास कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना चलाती है। पंचायती राज विभाग के माध्यम से पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर पंचायतों को अंकों का निर्धारण होगा। प्रोत्साहन पुरस्कार योजना मूल्यांकन वर्ष 2024-25 में नौ थीम पर उत्कृष्ट काम करने वाले प्रधानों को मौका दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्यों का स्व मूल्यांकन करके नौ थीम पर रिपोर्ट अपलोड करानी है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि इसके लिए ग्राम प्रधान पोर्टल पर 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। एक सितंबर से जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम की ओर से परीक्षण कर चयन के सापेक्ष न्यूनतम दोगुनी पंचायतों का चयन किया जाएगा। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली सात पंचायतों की संस्तुति रिपोर्ट देगी। 30 अक्तूबर से मंडलीय समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट राज्यस्तरीय समिति को देगी। 25 नवंबर को राज्य परफारमेंस असेसमेंट कमेटी द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों की सूची कृषि उत्पादन आयुक्त को भेजी जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी को चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


देने होंगे 100 सवालों के जवाब-जौनपुर। ऑनलाइन आवेदन में 100 सवालों के जवाब भी देने होंगे। इसमें महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना और आमदनी, आश्रय स्थल और पंचायत की आमदनी आदि बिंदुओं पर पंचायतों का मूल्यांकन होगा। चुनी गई पंचायतों को विकास के लिए अतिरिक्त धन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed