फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GPS will tell jam, will get solution by sending team

जीपीएस बताएगा जाम, टीम भेजकर कराएंगे समाधान

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
GPS will tell jam, will get solution by sending team
कोतवाली चौराहे पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के पालीटेक्निक चौराहे के पास चारों तरफ आने वाले वाहनों की वजह से लगने वाला जाम हो या फिर मुख्य बाजार में किसी वाहन के खराब होने से वन-वे होने वाले रास्ते का मामला। पुलिस विभाग चंद मिनटों में ही यातायात पुलिस के जवानों को भेजकर समाधान कराएगी। इसके लिए जीपीएस प्रणाली की मदद ली जाएगी। मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार के रविंद्र नायक के निर्देश के बाद पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 55 लाख की आबादी वाले जनपद में तीन नगर पालिका और नौ नगर पंचायत हैं। ग्रामीण इलाके कुछ जगहों की आबादी सघन है। ऐसे में यहां अक्सर जाम लगता है। सबसे बदहाल स्थिति जौनपुर शहर की है। मछलीशहर पड़ाव मार्ग हो या फिर जेसीज चौराहा, मुख्य बाजार, पालीटेक्निक चौक हर जगह रोज जाम लगता है। कभी एंबुलेंस फंसती है तो कभी स्कूली बच्चे जाम के कारण परेशान रहते हैं। त्योहारों पर जब खरीदारी के लिए बाजार में लोग पहुंचते हैं तो भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए यातायात पुलिस गूगल मैप का सहारा लेगी। पुलिस लाइन में बनने वाले कंट्रोल रूम से वहां तैनात कर्मी स्थिति पर नजर रखेंगे। वहां से जाम की स्थिति देखकर संबंधित क्षेत्र के बीट आरक्षी, मुख्य आरक्षी, एसआई या थाना प्रभारी को सूचित करेंगे। उसके बाद तत्काल टीम जाएगी और जाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन

गूगल मैप लाइव ट्रैफिक का इस्तेमाल करके जीपीएस के सहारे जाम का पता लगाया जाएगा और जैसे ही कहीं जाम की जानकारी होगी तुरंत यातायात पुलिस को भेज कर उसे समाप्त कराया जाएगा। मैप पर अत्यधिक यानी जाम की स्थिति में रेड, कम ट्रैफिक हो तो ऑरेंज और ग्रे रंग दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर के साथ ही जिले के अन्य शहरों की यातायात व्यवस्था को बेहत बनाने के लिए गूगल मैप का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी करने और उसी के अनुसार काम करने की रणनीति पर काम हो रहा है।
- संजय कुमार, एसपी, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed