फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government withdraws increase in LPG price

रसोई गैस के दाम में वृद्धि वापस ले सरकार

Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government withdraws increase in LPG price
02- रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंपते शहर कां? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कई चुनावों में लगातार हार का बदला आमजन से रसोई गैस का दाम बढ़ाकर लेना चाह रही है। केंद्र सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के कारण ही इस समय देश की अर्थव्यवस्था निम्न स्तर पर आ गई है। औद्योगिक उत्पादन ठप हो गया है।लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसी स्िथति में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि कर देने से आम जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये से प्रत्येक गरीब व सामान्य परिवार परेशान है। ज्ञापन देने वालों में मुफ्ती मेंहदी, गौरव, कमला सिंह सनी, विकास तिवारी, नीरज राय, राजन रत्नेश तिवारी, बिलाल नदीम, राणा प्रताप सिंह, सैयद फरमान हैदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed