फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government should give rights to the deprived on the basis of population

Jaunpur News: जनसंख्या के आधार पर वंचितों को हक दे सरकार

Sat, 26 Oct 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Government should give rights to the deprived on the basis of population
भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इसमें जातीय जनगणना कराने और जनसंख्या के अनुसार वंचित लोगों को उनका हक देने की मांग की। यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना के बाद मांग पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा। कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग लेने के सरकारी आदेश को वापस लेने की मांग की। देश में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जातीय जनगणना कराकर वंचित लोगों को उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से हक प्रदान करने, विद्युत संशोधन का कानून 2022 को तत्काल वापस लेने, स्मार्ट मीटर की व्यवस्था तय कराने, बटाई पर दूसरों के खेतों पर खेती करने वाले मजदूरों को भी फसल बीमा का लाभ देने, फसल के नुकसान पर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान राजाराम भारतीय, रामजी मल्लाह, रघुबर प्रजापति, विजय राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता वसंत लाल सरोज और संचालन विजय राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed