फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government should give compensation to the families of the deceased teachers

मृत शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार

Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government should give compensation to the families of the deceased teachers
माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में पंचायत चुनाव के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा देेने से सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह ने आगाह किया है कि आवश्यकता पड़ने पर संघ एस्मा तोड़कर संघर्ष करने को बाध्य होगा। सीएम को भेजे गए ज्ञापन में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गवांने वाले शिक्षकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए तीन वर्ष का समय दिए जाने, शिक्षक और कर्मचारियों के इलाज पर खर्च का भुगतान करने, चुनाव के दौरान अनुपस्थित होने वाले शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने आदि संबंधी मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, तेरसराम, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed