फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government is committed to the safety and security of traders

व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Mon, 01 Mar 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Government is committed to the safety and security of traders
नगरपालिका टाउन हाल मैदान में शपथ लेते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। टाउन हाल के मैदान में नगर उद्योग व्यापार मंडल के नवगठित टीम का शपथ ग्रहण भव्य समारोह के बीच हुआ। रविवार की देर शाम तक चले समारोह में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे तो बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुए समारोह में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और उनकी टीम को व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरुप ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि राधेरमण की नई टीम नई ऊर्जा के साथ व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है। सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा व संरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मित्र ने कहा कि जौनपुर के व्यापारी संघ की लड़ाई में प्रदेश में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहे है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जिन पर संगठन के जरिए अंकुश लगाने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ने उत्पीड़न पर अंकुश के लिए एकजुटता पर बल दिया। शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ईश वंदना सतीश सेठी ने की। स्वागत गीत संदीप पांडेय व अवनींद्र तिवारी ने प्रस्तुत किया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सोमेश्वर केसरवानी ने स्वागत किया। संरक्षक अशोक बैंकर, राजदेव यादव, दिनेश सेठ, नरेंद्र जायसवाल, जगदीश चंद्र गाढ़ा, स्वामीनाथ अग्रहरि, अशर्फी लाल जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, विमल भोजवाल, लोकेश साहू ने स्वागत किया। संचालन युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। संयोजक संदीप वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed