फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government is committed for the safety and empowerment of women

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए सरकार कटिबद्ध

Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government is committed for the safety and empowerment of women
बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश में बालिकायें सुरक्षित परिवेश में आगे बढ़ रही हैं और पढ़ भी रही हैं।
विज्ञापन

राजेश्वर मंगलवार को टीडी इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। टीडी कालेज के प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलायें सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बालिकाओं को सुकन्या मंगला योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण शालू सोनी को सम्मानित किया गया। सखी वेलफेयर समिति की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने बालिकाओं को नि:शुल्क सेनिटरी पैड वितरित किया। चिकित्सक डा. स्पृहा सिंह एवं डा. रजनी चौरसिया ने बालिकाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. उदय सिंह, पवन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, मुकुल सिंह, नीलेश सिंह, अवधेश सिंह, जगदीश पाल, सुभाष सिंह, सरोज सिंह, नागेश सिंह, विवेकानंद राय, जयदीप यादव, सुशील सिंह, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डब्लू सिंह, अनिल सिंह, निखिल सिंह, दिनेश सिंह, नम्रता सिंह, प्रदीप सिंह, जनार्दन सिंह, शशिकला सिंह, सरिता सिंह, अनिल दूबे, नितिन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बृजनाथ शर्मा एवं संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed