{"_id":"5deaa04b8ebc3e1b937899c0","slug":"government-fails-to-stop-onion-prices-jaunpur-news-vns498380125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की कीमतें रोकने में नाकाम सरकार इस्तीफा दे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज की कीमतें रोकने में नाकाम सरकार इस्तीफा दे..
विज्ञापन
25- प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में कलेक्ट्रेट में पत्रक सौंपने पंहुचे आम आदमी पार्टी के कार्यक?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
केंद्रीय कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्याज की बढ़ती कीमतों का विरोध किया।
जिला महासचिव मो.हैदर खान ने कहा कि मोदी राज में शिक्षा का स्तर गिरा है, रोजगार कम हुआ है, लेकिन प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 32000 टन प्याज जमाखोरों ने सड़ा दिया, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाई। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना, यूथ अध्यक्ष राजीत यादव ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार को प्याज की महंगाई रोक पाने में पूरी तरह विफल बताया। कहा कि अब प्याज रोटी भी खाना महंगा हो गया है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र गौतम, राकेश चतुर्वेदी, अजय यादव, राजेश यादव, बबलू गुप्ता, अश्वनी श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदिनी साहू, अनुराग, आकाश मोदनवाल , राजन, भैयालाल सरोज, वकील अहमद अंसारी, बंटी अग्रहरि, धीरज, अमितेश, राकेश, राजू पाल, धर्मेंद्र यादव, अवनीश कुमार यादव, सोनू यादव, वीरेंद्र, कमलेश गिरी, जियालाल, सोम कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।