फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government doing drama in the name of cleaning Ganga: Akhilesh

गंगा सफाई के नाम पर नाटक कर रही सरकार: अखिलेश

Thu, 30 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government doing drama in the name of cleaning Ganga: Akhilesh
19- शाहगंज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अभिवादन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गंगा सफाई का नाटक कर रही है। गंगा सफाई के नाम पर सरकारी धन का भारी पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। कानपुर में गंगा की हालत बद से बदतर हो गई है।
विज्ञापन

वह बुधवार को शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई के बरदहिया बाजार स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधायक शैलेंद्र यादव की बड़ी माता सीता देवी के निधन पर वह शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शौचालय से आगे नहीं बढ़ सकी। हमने अपनी सरकार में छात्रों को लैपटॉप दिया। जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है। कहा कि जौनपुर को अपनी सरकार में हमने मेडिकल कॉलेज दिया, लेकिन योगी सरकार इसकी अहमियत नहीं समझ सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने तीन बजट देखा है। सरकार का पिछला तीनों बजट जनता को रुलाने वाला बजट रहा। अब चौथा बजट पेश करने की तैयारी सरकार ने की है। इस बजट से भी जनता को कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने योगी सरकार को पिछड़ा और दलित विरोधी सरकार बताया। कहा कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक बार सीएम की कुर्सी पर बैठ गए थे। उस कुर्सी पर मुख्यमंत्री आजतक नहीं बैठे। उन्होंने कुर्सी ही बदलवा दी। यह उनकी पिछड़ा विरोधी मानसिकता का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में फेल है। सड़कों की हालत खराब है। गाय और गोशाला के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। फिलहाल उन्होंने एनआरसी व सीएए पर सिर्फ इतना कहा कि हम अपना प्रमाण पत्र तो दे सकते हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों का कहां से लाएंगे। इस मौके पर राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक बाबा दुबे, श्रद्धा यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, लकी यादव, पूनम मौर्या, संजय यादव, राहुल त्रिपाठी, ऋषि यादव, चुन्नू आजमी, हिसामुद्दीन समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed