फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goshala's income will increase from cow urine

गोमूत्र से बढ़ेगी गोशालाओं की आमदनी

Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Goshala's income will increase from cow urine
फसलों की सुरक्षा के लिए गोमूत्र का होगा उपयोग
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी बोले, गोशालाओं को गोमूत्र एकत्रित करने के लिए किया गया निर्देशित
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अब गो मूत्र एकत्र कर फसलों की सुरक्षा में उपयोग किया जाएगा। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोशालाओं का चयन किया जाएगा। इन गोशालाओं में गोमूत्र एकत्रित करने की व्यवस्था की जाएगी। गोमूत्र को कीटनाशक दवाओं के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे गोशालाओं की आमदनी बढ़ेगी।

इस संबंध में अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि गोआश्रय स्थलों पर गोमूत्र और गोबर एकत्र करने के लिए कहा गया है। गोमूत्र का उपयोग खेती में होगा। इससे खेती अच्छी होगी और मिट्टी की सेहत भी ठीक रहेगी। उन्होंने ने बताया कि गोमूत्र को कीटनाशक दवाओं के रूप में तैयार किया जाएगा। उसके बाद बोतल या गैलन में भरकर उसे खाद व बीज की दुकानों की माध्यम से बेचा जाएगा, उससे जो आय होगी वह गोशाला में रखे गोवंश पर खर्च की जाएगी। भारतीय नस्ल की देशी गायों के एक लीटर गोमूत्र को एकत्रित कर 40 लीटर पानी में घोलकर यदि दलहन-तिलहन सब्जी आदि के बीज को चार से छह घंटे भिगोकर खेत में बुआई की जाती है तो बीज का अंकुरण अच्छा और रोग रहित होता है। इसके अतिरिक्त बीज का जमाव जल्दी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed