फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gosevaks caught the truck loaded with 27 cows and handed it over to the police.

Jaunpur News: 27 गोवंशों से लदे ट्रक को गोसेवकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 12 Jan 2025 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
Gosevaks caught the truck loaded with 27 cows and handed it over to the police.
जलालपुर क्षेत्र के बंदीपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात गो-सेवकों ने गोवंश लादकर बिहार जा रहे एक ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक चालक और खलासी मौका देखकर भाग गए।
विज्ञापन

गोरक्षा के जिला प्रमुख पवन मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापगढ़ से एक ट्रक पर 27 गोवंश गोकशी के लिए बिहार ले जाए जा रहे हैं। हौज टोल प्लाजा पर पवन मिश्र ने अपने साथियों राज दुबे, मिशेल सिंह, रतन सिंह आदि के साथ हौज टोल प्लाजा पर ट्रक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पवन मिश्र ने ट्रक के पहिये के सामने लोहे की कील लगा कांटा फेंक दिया। इससे ट्रक का अगला पहिया पंक्चर हो गया। ट्रक चालक उसके बाद भी लगभग एक किमी तक ट्रक भगाकर ले गया। मौका पाकर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गोवंशों को नगर के पॉलिटेक्निक स्थित गोशाला पर भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि गो सेवकों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed