फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gorakhpur defeated Lucknow 19-08 in the inaugural match.

Jaunpur News: उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने लखनऊ को 19-08 हराया

Mon, 20 Nov 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur defeated Lucknow 19-08 in the inaugural match.
जौनपुर। खेल निदेशालय एवं हैंडबाल संघ के समन्वय से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सोमवार को प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में भी प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मुकाबला गोरखपुर की टीम ने जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 मंडल के सापेक्ष 15 मंडल की टीमों ने सहभागिता की। चित्रकूट धाम मंडल बांदा, मेरठ व अलीगढ़ की टीमें किन्हीं कारणों से नहीं आईं। लीग कम नाक-आउट के आधार पर मुकाबला हुआ। टीमों को 04 पूल में बांटा गया। पहले पूल में 3 टीमें और शेष 3 पूलों में 4-4 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में लीग के कुल 21 मैच एवं नाक-आउट के 8 मैच खेले जाने हैं। उद्घाटन मैच गोरखपुर मंडल बनाम लखनऊ के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 19-08 अंकों से लखनऊ को पराजित किया। अयोध्या ने सहारनपुर को 16-11 से पराजित किया। वाराणसी ने मिर्जापुर को 14-12 से पराजित किया। मुरादाबाद ने आगरा को 6-4 से, बस्ती ने देवीपाटन को 12-3 से, प्रयागराज ने आजमगढ़ को 25-3 से, अयोध्या ने कानपुर को 23-08 से पराजित, गोरखपुर ने बरेली को 21-3, और लखनऊ ने झांसी को 13-03 अंकों के अंतर से पराजित किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने की। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत प्रस्तुत किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, परमेंद्र सिंह, अमित पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed