{"_id":"684ee68b533c54d43500bb8d","slug":"good-work-of-police-in-triple-murder-case-two-other-accused-arrested-iron-rod-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस का गुडवर्क, दो अन्य अभियुक्त चढ़े हत्थे, लोहे की रॉड, हथौड़ा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस का गुडवर्क, दो अन्य अभियुक्त चढ़े हत्थे, लोहे की रॉड, हथौड़ा बरामद
Sun, 15 Jun 2025 08:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:58 PM IST
सार
बीती 25 मई का जफराबाद में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की एक रॉड और हथौड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जफराबाद पुलिस ने बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया और बताया कि इस मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इनके पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड और हथौड़ा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती 25 मई को हत्या हुई थी और घटना के बाद पुलिस ने 122/25 धारा-103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और इसके साथ ही मामले में दो अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नेवादा गांव की झाड़ियों से प्रिंस निषाद और सौरभ बिंद को गिरफ्तार किया।