फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Good education is the basis of personality development

अच्छी शिक्षा ही व्यक्तित्व के विकास का आधार

Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Good education is the basis of personality development
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को मनाया गया। बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक सहित अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील क्षेत्र के उसरा बाजार ( मुरादपुर कोटिला गांव) स्थित संत रविदास बालिका विद्यालय का वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमर देई ने अविभावकों से बच्चों के स्वर्णिम भविष्य को संजोने के लिए अच्छी शिक्षा-दीक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों के दायित्वों के प्रति अविभावकों सचेत रहें। अध्यक्षता प्रबंधक दीपक सरोज और संचालन राकेश सरोज ने किया। इस मौके पर उमेश सरोज, प्रधानाचार्य बृजेश यादव, सुनील कुमार, दिनेश यादव, बसंत सरोज, धर्मेंद्र, शौकत, चांदनी आदि मौजूद रहे। प्रबंधक दीपक सरोज ने आभार जताया। उधर, लिटिल स्कालर कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। कहा कि अच्छी शिक्षा ही व्यक्तित्व के विकास की आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ति दुबे रहे। संचालन प्रमोद पांडेयने किया। इस मौके पर संरक्षक विजय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आरए यादव, आनंद कुमार, कमला प्रसाद तिवारी, राम जियावन तिवारी, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। विद्यालय निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन

रामनगर: विकास क्षेत्र के स्वामी महादेवानंद स्कूल बल्लीपुर बनेवरा का 10वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रामनगर ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, सरस्वती वंदना, सामूहिक, एकल, राजस्थानी, पंजाबी, डांडिया आदि नृत्य सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर आधारित नाटक की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय ने काफी कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो सराहनीय हैं। बच्चों को संस्कारवान बनाने पर बल देते हुए कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता संत प्रसाद मिश्रा व संचालन डॉ.हरि सिंह ने किया। इस मौके दयाशंकर सिंह, शिवशंकर सिंह, लूट्टुर सिंह, विनोद तिवारी, उदय राज मिश्रा, नरसिंह बहादुर सिंह, कल्लू शुक्ला, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय में करीब 8 लाख से हुए इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश सिंह व प्रधानचार्य रमेश सिंह ने आभार जताया।

खुटहन: अशोक महान शिक्षण संस्थान सौरइयां के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एकांकी नाटक, थराष्ट्रीय गीत, नृतक्य, कौव्वाली और हास्य नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जयचंद गौतम ने किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ.लक्ष्मीकांत भारतीय रहे। छात्रा प्रतीक्षा मौर्या, संध्या भारतीय, जान्हवी यादव और सारिका ने सरस्वती वंदना तथा श्रेया सिंह, प्रतिमा यादव तथा अंजली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा, कैलाश शर्मा, शिवनाथ, मोहम्मद हारुन, राममूर्ति यादव, राम अशीष वर्मा, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम सुचित और संचालन राम उजागिर वर्मा ने किया। प्रबंधक पलकधारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed