गोमती नदी का जल स्तर घट गया है। इस समय जल स्तर सात फीट पर आ गया है। इसके बाद नाममि गंगे योजना के तहत घाट सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 40 से अधिक मजदूर लगाए हैं, जो मिट्टी-बालू भरकर कार्यस्थल पर एकत्र करने में लगे हुए हैं।
लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर अब शहर में भी घाटों का सुंदरीकरण कराने की योजना तैयार है। इसके लिए करीब दो माह पहले घाटों के सुंदरीकरण के लिए काम शुरू कर दिया गया था। जिसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 8.05 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक 650 मीटर के दायरे में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य होना है। लेकिन, बीते दिनों गोमती नदी में अचानक बढ़े जल स्तर के कारण कार्य स्थल डूब गया था, जिसके कारण काम बंद करना पड़ा था। हालांकि अब नदी का जल स्तर कम हुआ है, जिसके बाद काम शुरू हुआ है। इस समय करीब 40 मजदूर लगे हुए हैं, जो वॉटर लॉगिंग के जरिए पानी निकाल कर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर या विकास कार्य देखने को मिलेगा। ईओ नगर पालिका संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गोमती नदी के बढ़े जल स्तर के कारण काम बंद करना पड़ा था। हालांकि अब नदी का जल स्तर कम हो गया है, जिसके कारण तेजी से काम किया जा रहा है।