फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti is 2.34 meters below the danger mark

Jaunpur News: गोमती खतरे के निशान से 2.34 मीटर नीचे

Thu, 01 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gomti is 2.34 meters below the danger mark
गोमती के पानी से डूबे घाट। संवाद
जौनपुर। बीते सप्ताह में पांच दिन हुई लगातार बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर 71.39 मीटर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से गोपी और गोकुल घाट की सीढि़यां डूब गईं हैं। गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया है। नवदुर्गा मंदिर से नखास की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी चढ़ने लगा है। रामघाट पर अंतिम संस्कार में भी परेशानी हो रही है। आपदा विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि मंगलवार से शुरू हुई। एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि जिले में 347 गांव संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। निगरानी के लिए 58 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। गोमती, सई, पीली और वरुणा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिले में 42 गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। सदर में 12, मड़ियाहूं में पांच, मछलीशहर में दो, शाहगंज में चार, केराकत में तीन और बदलापुर में 12 गोताखोर लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाविकों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, केराकत में गोमती नदी का जलस्तर करीब 40 सेंटीमीटर और घटकर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर में गिरावट से फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed