फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Golden cord will be made at all PHCs, CHCs

सभी पीएचसी, सीएचसी पर बनेंगे गोल्डन कॉर्ड

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Golden cord will be made at all PHCs, CHCs
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कॉर्ड बनाए जाने की जानकारी ली। सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि रविवार से सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर 200 गोल्डन कॉर्ड अवश्य बनाए जाएं। उन्होंने रविवार के दिन भी गोल्डन कॉर्ड बनाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान परिवार नियोजन में प्रगति कम पाई गई। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को 15 अगस्त तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने परिवार नियोजन के लिए वृहद रूप से लोगों को जागरूक किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के दौरान गाइड लाइन का पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद ली जाए। कोविड-19 के सेकेंड डोज के लिए एक दिन के पहले ही फोन पर जानकारी दे दी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएसबी लक्ष्मी, डॉ आरके सिंह, डॉ. राजीव, सीएचसी तथा पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed