फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Golden cards of 367 people made in Chief Minister Jan Arogya Health Fair

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 367 लोगों के गोल्डेन कार्ड बने

Mon, 05 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Golden cards of 367 people made in Chief Minister Jan Arogya Health Fair
जौनपुर। जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें त्वचा, मधुमेह, गैस्ट्रो, सांस और उच्च रक्तचाप के रोगियों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दिया गया। मेले में कुल 3552 लोगों ने लाभ उठाया। कोविड-19 की जांच हुई लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं निकला।
विज्ञापन

मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि जिले के 76 अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें से 73 ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र के थे। मेले में पुरुष 1302 और 1810 महिलाएं और 440 बच्चों ने लाभ उठाया। 271 सांस के रोगी, 323 गैस्ट्रो, 284 मधुमेह, 508 त्वचा रोगी, 191 हाइपर टेंशन, 85 एनीमिया, 82 लीवर, 06 टीबी संभावित, 158 गर्भवती, 03 कैंसर रोगी, 150 नेत्र का परीक्षण तथा 1454 अन्य रोगों के मरीजों को जांच कर उन्हें सलाह देने के साथ ही दवाएं भी दी गई। 367 लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाया गया। 2223 की कोरोना की जांच हुई। 714 का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव रोगी नहीं मिला। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा किया जा3एगा।
विज्ञापन

4500 महिलाएं अंतरा इंजेक्शन से कर रही परिवार नियोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी सीएचसी, अरबन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (यूपीएचसी), पीएचसी केन्द्रों उपकेंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष अंतरा दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन महिलाओं को त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की सेवा प्रदान की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को हर माह की नौ तारीख को अंतरा दिवस मनाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन से अनचाहे गर्भ को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed