फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gold loan jewelery stolen from State Bank locker

Jaunpur News: स्टेट बैंक के लाॅकर से गोल्ड लोन के जेवर चोरी

Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gold loan jewelery stolen from State Bank locker
शाहगंज। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के लाॅकर से गोल्ड लोन के जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस छानबीन में जुटी है। शाखा प्रबंधक विवेकानंद ने कोतवाली में सूचना देकर अवगत कराया कि उनकी शाखा में गोल्ड लोन दिया जाता है। लोन के बदले जमा कराए गए गोल्ड को बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है। बैंक के गोल्ड लोन के ऋणी फूला देवी ने अपनी बकाया रकम जमा करके गोल्ड को वापस लिया। ऋणी फूला देवी ने शाखा प्रबंधक को अवगत कराया कि उनके बैग में जमा कराए गए जेवरात में से कुछ जेवरात गायब हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद बैंक के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। जांच में सामने आया कि गोल्ड लोन में जमा कराए गए गोल्ड से भरे पांच बैग नहीं मिले और 14 बैगों में से कुछ जेवरात गायब है। मामला गंभीर है इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाए। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed