फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gold and silver jewellery worth Rs 20 lakh stolen from a jewellery shop on Diwali night

Jaunpur News: दीपावली की रात ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery worth Rs 20 lakh stolen from a jewellery shop on Diwali night
स्थानीय नगर के मोहल्ला पकड़ी में भोला सोनी के ज्वेलरी की दुकान से दीपावली की रात चोर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भोला सोनी के मुताबिक समय से वह ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर चले। दीपावली की रात किसी समय दुकान के पीछे से सेंध लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी तब हुई जब वह मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान में बिखरे पड़े सामान को देखकर शोर मचाए। आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे। पीड़ित के मुताबिक दुकान से करीब बीस लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा समेत फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर मौका मुआयना किए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच में लगी है। थाने की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed