{"_id":"631798b50fbaf24a9a7d7292","slug":"godhna-resident-motor-mechanic-dies-in-bhadohi-road-accident-jaunpur-news-vns6728997189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही सड़क हादसे में गोधना निवासी मोटर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही सड़क हादसे में गोधना निवासी मोटर मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
खेतासराय। भदोही जिले के रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को वाहन के धक्के से बाइक सवार गोधना गांव निवासी एक मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों विंध्याचल दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहे थे।
गोधना गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर (34) और मनीष गोंड (35) सोमवार को बाइक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर में भदोही रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चंद्रशेखर की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों घायलों को वाराणसी ले जा रहे थे। चंद्रशेखर की रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोग रात में घायल मनीष को और मृतक चंद्रशेखर के शव को लेकर खेतासराय चले आए। यहां घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे। चंद्रशेखर गोरारी बाजार में मोटर मैकेनिक का काम करता था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।