फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Godan Express stood for an hour after colliding with the cow

गोवंश से टकराकर एक घंटे खड़ी रही गोदान एक्सप्रेस

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Godan Express stood for an hour after colliding with the cow
शाहगंज क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गोवंश से टकराकर गोदान एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। हालांकि घटना से कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। छपरा से लोकमान्य तिलक को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 11:40 बजे शाहगंज की ओर आ रही थी। स्टेशन से दो किलोमीटर पहले ताखा पूरब गांव के पास अचानक ट्रैक पर गोवंश इंजन की चपेट में आ गया। जिसके चलते इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने खराबी ठीक की। एक घंटे के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन के ट्रैक पर खड़े रहने से कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई। उक्त ट्रैक पर किसी अन्य ट्रेन का समय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed