फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Give top priority to facts and public interest in journalism: Kripashankar

पत्रकारिता में तथ्य और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : कृपाशंकर

Tue, 06 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Give top priority to facts and public interest in journalism: Kripashankar
जौनरपुर पत्रकार संघ के कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन करते महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृप
जौनपुर। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। समाज की घटनाओं को निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बातें महाराष्ट्र के पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने सोमवार को एक होटल में जौनपुर पत्रकार संघ के 24वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर के पत्रकारों ने अपनी लेखनी से सदैव जनहित के विषयों को सामने रखकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में सही सूचना, तथ्यपरक समाचार और विश्वसनीय पत्रकारिता का महत्व बढ़ा है। पत्रकारों को सत्य और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि जौनपुर की पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की आवाज को आगे बढ़ाती रहेगी। संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत और अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने आभार जताया। संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया। इस दौरान राम श्रृंगार शुक्ल, राममूर्ति यादव, विनय सिंह, राजेश पांडेय, ओंकार मिश्र और लल्लन उपाध्याय को पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed