फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girls worshiped as Goddess on Navami, Havan took place

नवमी पर देवी स्वरूप पूजी गई कन्याएं, हुआ हवन

Wed, 05 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girls worshiped as Goddess on Navami, Havan took place
नवरात्र की नवमी के मौके पर शीतला धाम चौकियां में हवन पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई। घरों व मठों में कन्या पूजन किया गया। हवन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पांव पखारे, टीका लगाया और विधि-विधान से भोजन और दक्षिण देकर विदा किया। घरों और मंदिरों हवन भी किया गया। मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद में सार्वजनिक दुर्गा मित्र मंडल समिति, रामपुर बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पुजोनोत्सव समिति, खड़हर डगरा नव दुर्गा समिति, शिवशक्ती दुर्गा पूजा समिति, नव दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में हवन किया गया। घरों में कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के खाना पट्टीगांव स्थित अवधूत कुटी में कन्या पूजन किया गया। कुटी के सेवक दीपराज ने बताया कि नौ कुमारी कन्याओं की दुर्गा स्वरूप तथा एक बालक की भैरव रूप में पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ में माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। उसके बाद हवन किया गया। नौ दिन तक व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं ने हवन के बाद नौ कन्याओं को भोजन कराया। बदलापुर क्षेत्र में देवी भक्तों ने नौ कुमारी कन्याओं को भोजन कराने के बाद यथा शक्ति दान दक्षिणा देते हुए उनका पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed