फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's body found hanging from noose

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Sat, 24 Feb 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from noose
सिकरारा। थाना क्षेत्र के रामसहाय पट्टी गांव की अनुसूचित बस्ती में एक युवती का कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। उसकी चार माह बाद शादी होने वाली थी। वह मंगेतर से बातचीत भी करती थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव के मुन्ना गौतम की पुत्री प्रिया गौतम (21) बृहस्पतिवार की रात भोजन करके अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी तो परिजनों ने आवाज लगाकर उसे दरवाजा खोलने को कहा। जब वह नहीं बोली तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन उसकी कुंडी अंदर से लगी होने के कारण सफलता नहीं मिली। खिड़की के सहारे देखा गया तो वह अपने दुपट्टे से पंखे के हुक के सहारे फंदे से झूलती दिखी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed