{"_id":"6343199290190f15bd159303","slug":"girlfriend-was-murdered-for-pressurizing-marriage-three-arrested-jaunpur-news-vns6782780185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का दबाव बनाने पर की थी प्रेमिका की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का दबाव बनाने पर की थी प्रेमिका की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बक्शा। जौनपुर-लखनऊ हाइवे के किनारे सवंसा भैरोपुर में 25 सितंबर को सड़क के किनारे मिले एक महिला के शव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। बताया कि महिला की हत्या करके उसके प्रेमी व उसके साथियों ने ही शव को जलाया था। किसी को पता नहीं चले इसलिए बक्शा थानाक्षेत्र में फेंक दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसपी सिंह ने घटना का खुलासा किया। बताया कि शव मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिले सिमकार्ड के आधार पर महिला के बारे में जानकारी मिली थी। पता चला कि सुल्तानपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला का मायका फैजाबाद था। वह 24 सितंबर को अपने मायके के लिए निकली थी। रास्ते में ही प्रेमी नूर मोहम्मद उर्फ सानू के साथ कहीं घुमने के लिए निकल गई। रास्ते में नूर मोहम्मद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सवंसा के पास हाइवे के किनारे लाकर फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नूर मोहम्मद ने बताया कि करीब चार साल से महिला से उसका संबंध था। वह शादी का दबाव बना रही थी। इसी लिए उसकी हत्या कर दिया। बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए उसने पेट्रोल डालकर उसका चेहरा जला दिया। घटना के इतने दिन बाद पूर्णिमा की सामान आदि के चक्कर में शनिवार को सवंसा के पास तीनों आरोपी पहुंचे थे तभी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नूर मोहम्मद उर्फ सानू निवासी गभडिया थाना कोतवाली सुल्तानपुर, संदीप गौतम निवासी चांदा सुल्तानपुर व जय सिंह निवासी लंभुवा जिला सुल्तानपुर का चालान कर दिया। आरोपियों के पास से होंडई कार, लेडिज पर्स आदि बरामद किया गया। पुलिस टीम में बक्शा थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह, स्वाट टीम प्रभारी आदेश कुमार आदि शामिल थे।