फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl who went to appear for exam goes missing, youth accused of abducting her

Jaunpur News: परीक्षा देने गई युवती गायब,युवक पर भगाने का आरोप

Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to appear for exam goes missing, youth accused of abducting her
क्षेत्र के एक काॅलेज में पिता के साथ परीक्षा देने आई बेटी परीक्षा समाप्ति के बाद गायब हो गई। जिससे परेशान पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय में बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने गई छात्रा अचानक गायब हो गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि वाराणसी के नरिया निवासी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कही भगा ले गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा पिता के साथ 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे परीक्षा देने के लिए कॉलेज साथ आई थी, जिसे कॉलेज छोड़कर बगल स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां चले गए। जब परीक्षा खत्म होने के बाद उसे लेने पहुंचे, तो पुत्री को वहां न पाकर पिता परेशान हो गए। कॉलेज परिसर समेत अन्य जगह उन्होंने तलाश किया लेकिन वहां नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बगल के ही एक युवक पर बेटी को भला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जताई है। उनका कहना है कि इसके पहले भी वह बेटी को बहला फुसला कर ले गया था। पिता ने युवक के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। केराकत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed