फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl students scared of bullies refused to go to school

Jaunpur News: दबंगों से डरीं छात्राओं ने स्कूल जाने से किया इन्कार

Mon, 09 Dec 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girl students scared of bullies refused to go to school
जलालपुर थानाक्षेत्र के ऊदपुर हरिपुर गांव की महिलाओं और बच्चों ने दबंगों के डर से घर से बाहर निकलने में असुरक्षा जाहिर की है। गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा कि गांव के पांच दबंग युवक लगातार परिवार की लड़कियों और बच्चों को परेशान कर रहे हैं। डरी लड़कियाें ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 15 नवंबर को राजेपुर त्रिमुहानी मेले में कुछ दबंगों ने परिवार की लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की थीं। इस घटना की शिकायत गत 20 नवंबर को जलालपुर थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि बीते तीन दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा आदर्श अपने भाई अनमोल उर्फ अखंड के साथ कुटीर चक्के महाविद्यालय से प्रवेश पत्र लेने गया था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक कर मारपीट की। दबंगों ने धमकी दी कि शिकायत का अंजाम भुगतना पड़ेगा। परीक्षा भी पूरी नहीं करने देंगे। महिला ने कहा कि इस घटना के बाद से परिवार के सदस्य खासकर बच्चे और लड़कियां बेहद डरे हुए हैं। डर से परिवार की लड़कियां विद्यालय जाने से इनकार कर रही हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक से अनुज सरोज, सचिन सरोज, राज, नन्हेलाल निषाद और नीरज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में केराकत सीओ अजीत कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed