फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl lying on track after seeing goods train, dies

Jaunpur News: मालगाड़ी देख पटरी पर लेटी युवती, मौत

Fri, 05 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Girl lying on track after seeing goods train, dies
मुंगराबादशाहपुर। बादशाहपुर लखनऊ रेल प्रखंड पर स्टेशन के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ी आते ही युवती पटरी पर लेट गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती का शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उक्त स्टेशन के पूर्वी छोर पर सुबह 10 बजे मालगाड़ी जा रही थी। इस दौरान पहले से खड़ी करीब 20 साल की युवती खुदकुशी की नियत से ट्रेन आते ही ट्रेन के आगे लेट गई जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन युवती को विभक्त करते हुए चली गई। मालगाड़ी जाने के बाद युवती के आस पास के लोग पहुंचे तो देखा कि युवती की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। शव को पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed