फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl education is the biggest need today: Girish Chandra

बालिका शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत: गिरीश चंद्र

Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girl education is the biggest need today: Girish Chandra
खेतासराय। आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आदर्श कन्या इंटर कालेज में बने हरिश्चंद्र कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा आज की जरूरत है। बालिका शिक्षा से देश का विकास होगा और परिवार में संस्कार आएगा।
विज्ञापन

शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे व्यक्ति समाज, देश और विश्व में अपनी कीर्तिमान को बिखेर सकता है। बदलते दौर में बेटियों को तकनीकी शिक्षा के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरत है। वह नगर पंचायत खेतासराय में स्थित आदर्श कन्या इंटरमीडिएट कालेज में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मंत्री और पूर्व सांसद डा. केपी सिंह नवनिर्मित दो शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। शाहगंज के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कृष्ण कुमार जायसवाल ने विद्यालय के संस्थापक हरिश्चंद्र जायसवाल व विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। कृष्ण कुमार जायसवाल ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर रामजी जायसवाल, मनीष गुप्ता, ग्राम प्रधान आनंद बरनवाल, पप्पू पटवा, कपूर चंद जायसवाल, धर्मपाल कन्नौजिया, डा. राम सूरत बिंद, मनोज पांडेय, ब्रमेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधान उपेंद्र मिश्र, डा. चंद्रजीत मौर्य आदि मौजूद थे। शिक्षक आरती जायसाल ने स्वागत किया। आभार प्रधानाचार्य डा. राधा श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया। अध्यक्षता कृष्ण कुमार जायसवाल व संचालन जगदंबा प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed